Wednesday, August 1, 2018

हिंदू-मुसलिम एकता का प्रतीक है कांवड़ मेला


हरिद्वार/मुज़फ्फरनगर।
*कांवड़ मेले की व्यवस्था को लेकर अब तक शासन-प्रशासन की छह से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। परंतु नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही निकला है। जहां उत्तरप्रदेश के अधिकारियों ने कानफोडू डीजे पर पाबंदी लगाने से मना कर दिया है, वहीं सूत्रों की माने तो कई भाजपा विधायकों के दबाव में उत्तराखंड में भी डीजे पर लगी पाबंदी पुलिस प्रशासन को हटाने को मजबूर होना पड़ा है!। कुल मिलाकर प्रशासन उच्चतम न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।*

*प्रशासन ने छह फुट से ऊंची कावड़ लाने पर पाबंदी लगा दी है और जो कावड़िए छह फुट से ज्यादा ऊंची कांवड़ लेकर आएंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बावजूद कांवड़िए 10-12 फुट से बड़ी कांवड़ लेकर हरिद्वार आ रहे हैं हरिद्वार से नारसन तक जाने वाली नहर पटरी करीब 67 किलोमीटर लंबी है, परंतु उसे ठीक करने में प्रशासन नाकाम रहा है। जिलाधिकारी हरिद्वार ने सिंचाई विभाग उत्तराखंड को नहर पटरी को कांवड़ मेले से पहले ठीक करने के आदेश दिए थे। परंतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यह आदेश रद्दी की टोकरी में डाल दिए हैं। नहर पटरी के अलावा मुजफ्फरनगर से हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। 10 साल से यह राष्ट्रीय राजमार्ग अधूरा पड़ा है।*

*मेले के दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी ने तीन से नौ अगस्त तक जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं भारी वाहनों का आवागमन भी नहीं हो सकेगा। इससे हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में 300 से ज्यादा लगे उद्योगों में माल की ढुलाई और सप्लाई का काम 15 दिन तक बंद रहेगा।  सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग का कहना है कि कांवड़ मेला के दौरान न तो हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में माल आ पाता है और न ही बाहर भेजा जा सकता है।*


*हिंदू-मुसलिम एकता का प्रतीक कांवड़ मेला*

कांवड़ मेला हिंदू-मुसलिम एकता का प्रतीक माना जाता है। बिजनौर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से मुसलिम समाज के लोग कांवड़ बनाने का काम हरिद्वार में आकर करते है। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में मुसलिम समाज के लोग कांवड़ियों के लिए खाने-पीने के पंडाल लगाकर उनके ठहरने और उनके स्वागत सत्कार करने का जिम्मा हर साल उठाकर हिंदू-मुसलिम एकता की मिसाल पेश करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राव आफाक का कहना है कि कांवड़िए हमारे भाई हैं। उनका स्वागत करना हमारी गंगा-जमुनी तहजीब का एक उदाहरण है।

Saturday, July 28, 2018

एक आदमी की गलती से पूरे मुसलमानों को शक की नजर से क्यूं देखा जाता है, जबकि कातिल, खूनी भेड़िए, नरभक्षी तो हर जगह हैं ।

#ऐसा_क्यूं_है_दोस्तों

1984 मे सिखों का कत्ले आम हुआ लोगों ने कहा कांग्रेसियों ने किया है किसी ने ये नही कहा कि हिंदुओं ने किया है ।

1992 मे बाबरी मस्जिद शहीद हुई हजारों मुसलमानों का कत्ले आम हुआ लोगों ने कहा विहिप और राम भक्तों ने किया किसी ने नहीं कहा कि हिंदुओं ने किया है ।

2002 मे गुजरात मे मुसलमानों का कत्ले आम हुआ लोगों ने कहा संघ और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने किया है किसी ने नही कहा कि हिंदुओं ने किया है ।

गाय के नाम पर भीड़ मुसलमानों को मार रही है गौ रक्षकों का नाम लिया जा रहा है कोई ये नही कहता कि हिंदू मार रहे हैं ।

मगर कभी इन पीड़ितों का कोई भाई या बेटा अपने भाई या बाप का बदला लेगा तो तुरंत सारे जहां मे शोर मचा दिया जाएगा कि मुसलमानों ने किया है मुसलमान आतंकवादी हैं ऐसा क्यूं ?

1984 वाले, 1992वाले, 2002 वाले, गौ रक्षक भी तो हिंदू ही हैं तो जब उनके गुनाह के दोषी सब हिंदू नहीं हैं तो फिर मुंबई हमले के दोषी सब मुसलमान क्यूं ?

एक आदमी की गलती से पूरे मुसलमानों को शक की नजर से क्यूं देखा जाता है, जबकि कातिल, खूनी भेड़िए, नरभक्षी तो हर जगह हैं ।

कत्ल भी हम हुए, कातिल भी हम कहलाए ।
वाह रे तेरा फैसला वाह रे तेरा कानून ।

एक बात याद रखिए मैं हिंदू विरोधी नही हूं मै तो ये कहना चाहता हूं कि किसी धर्म मे बुराई नही उस धर्म को मानने वालों मे बुराई है जो बुरा कर रहा है उसे बुरा कहो किसी धर्म को नही ।

✍ हिन्दू मुस्लिम एकता मंच

Friday, July 27, 2018

एक कविता

हरे रंग में अल्लाह ढूढ़ रहे हो ,ढूढ़ रहे हो भगवा में भगवान !!

मानव में नफरत पैदा करने वालों, सब धर्मों में ढूढ़ो इंसान !!

Thursday, July 12, 2018

हिन्दू मुस्लिम एकता पर एक खूबसूरत कविता

*नमस्कार दोस्तों मैं कोई *Profssional Writter नहीं हूँ , जब भी जाति और धर्म के नाम पर लड़ते देखता हुईं तो  मेरा खून खौल जाता हैं ! लोग कहते हैं कलम में बड़ी सकती होती हैं सभी लोगो के बीच भेद भाव मिटाने की एक छोटी सी मुहीम में आपका भी साथ चाहिए  इसलिए इसे अपने देस्तो के साथ जरुर शेयर करे मैं सदा आपका आभारी रहूँगा ! पेश हैं छोटी सी कविता।*

ना हिन्दू बनना चाहूँगा
ना मुस्लमान बनना चाहूँगा
ना सिख, ना इशाई बनना चाहूँगा
मैं अगर बनना चाहूँगा
तो सिर्फ इंसान बनना चाहूँगा
ना मैं होली पूजना चाहूँगा
ना दीवाली मनाना चाहूँगा ।।

ना मैं बकरीद मनाना चाहूँगा
ना मैं मोहर्रम मनाना चाहूँगा
ना सिक्खो का धर्म मैं चाहूँगा
ना ईसाईयो का क्रिश्मस मनाना चाहूँगा
*मज़हब के नाम पर इशी तरह लड़ते रहे*
*तो मैं मजहब को ही भूल जाऊंगा।।*

अंग्रेजो ने लड़वाया पूर्वजो को
200 साल गुलाम बनाया था
कुछ माँ के सेवको ने अपना
जीवन बलिदान कराया था
सन् 47 मैं आजादी को
अंग्रेजो ने काँटों पर सजाया था।।

जब सत्ता के लालचियों ने
मज़हब का खून बहाया था
आज़ाद भारत मैं भी सत्ता की खातिर
84 के दंगो, फिर बाबरी मस्जिद
गोधरा काँड को भड़काया था
नेताओ ने इंसानियत को
सूली पर लटकाया था।।

आज फिर नेताओ पर
सीधा इलज़ाम आया है
दादरी में इंसानियत को
सूली पर लटकाया है
नेताओ ने एक दूसरे मजहब
पर सीधा इलज़ाम लगाया है।

अपनी सफाई की एक चिट्ठा
UNO तक पहुँचाया है
चुनावी तीर चला रहे नेता
सियासत का जाल फैलाया है
एक इंसानियत की मिट्टी पर
देखो कैसा ज़हर उड़ाया हैं।।

*अरे जाग उठो अब भारतवासी*
*एक नया सवेरा लाओ तुम*
*भूल जाओ अब मज़हब के झगड़े,*
*सिर्फ इंसानियत को अपनाओ तुम।*
इंसान बनो नयी पहचान बनो।।

इंसानियत को धर्म बनाओ तुम
ना झगड़ा हो फिर मजहब का
मज़हब को भूल जाओ तुम
हम सब इंसान हैं सिर्फ
इंसानियत को अपनाओ तुम ।।

               *मिलकर नफरते मिटायें*
                *आओ साथ चलें।*

जुड़िये हमारे संगठन *हिन्दू मुस्लिम एकता मंच* से।
सम्पर्क करें-: *+919897030512*

*जय हिन्द🇮🇳*

✍ *हिन्दू मुस्लिम एकता मंच*
https://chat.whatsapp.com/DRP6Gon4BP5EhiBUHfhCx2

Wednesday, July 11, 2018

अब आप हमारे संग़ठन से व्हाट्सएप्प पर भी जुड़ सकते है।

              *हिन्दू मुस्लिम एकता मंच*
साथियो हमने अपने संगठन को आम आदमी की पहुंच तक बनाने के लिए एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया है,लेकिन
ग्रुप से जुडने वाले सभी  सदस्य ध्यान रखे की सिर्फ ऐसी पोस्ट ग्रुप में डालें जिससे देश में *भाईचारा अमन एवं एकता* को का पता चलता हो।
और *किसी मजहब से नफरत न* दिखायी गयी हो, *सबको साथ लेकर* चलने वाली बात की गयी हो ।
और किसी एक *राजनेतिक पार्टी को सपोर्ट न* करती हो।
*नोट*-:
1- ग्रुप में किसी भी तरह की बकवास व भड़काऊ पोस्ट वीडियो या फ़ोटो नही स्वीकार की जाएंगी।
2-: किसी एक मजहब से ताल्लुक रखने वाली पोस्ट डालने वाले को ग्रुप से निकालकर उसके धार्मिक स्थल भेज दिया जायेगा।
3-: सिर्फ ग्रुप में वही पोस्ट डाली जाएंगी जो *भारत की अनेकता में एकता* की मिसाल पेश करती हो।

बस यही बात याद रखना दोस्तों की जब हम *एकता* की बात करेंगे तो हर पार्टी की *नफरत* फैलाने की मंशा खुद ब खुद धराशायी हो जायेगी।
किसी भी पार्टी का विरोध करने की जरूरत नही पड़ेगी।
आप बस एकता की बात करिये। सब गलत लोगो और गलत पार्टियो का विरोध खुद ब खुद हो जायेगा।

इसलिये सभी दोस्त इंटरनेट से एकता की मिशाल वाली पोस्ट और वीडियो वगेरह निकालकर और ग्रुप से जुड़कर उनको इतना शेयर करो की *देश में मुहब्बत आपके ग्रुप से फैलकर नफरत को खत्म करें।*

आईये दोस्तों देखते है की कौनसा साथी हिन्दू मुस्लिम एकता की सबसे अच्छी अच्छी पोस्ट लाता है या खुद बनाता है।

आईये स्वागत है आपका ग्रुप *हिन्दू मुस्लिम एकता मंच* में।
       

               【 *मिलकर नफरते मिटायें।*
                 *आओ साथ चले।*】

*शुक्रिया*
✍ ★हिन्दू मुस्लिम एकता मंच https://chat.whatsapp.com/DRP6Gon4BP5EhiBUHfhCx2